चकाई: चिलखारी गांव के समीप पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की हुई मौत
Chakai, Jamui | Mar 25, 2026 चकाई गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बिहार झारखंड की सीमा पर स्थित चिलखारी गांव के समीप बुधवार की दोपहर एक बजे पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार का एक हाथ कटकर अलग हो गया। मृतक की पहचान चकाई प्रखंड के बीचकोड़वा थाना क्षेत्र के गजही पंचायत अंतर्गत बेला गांव निवासी फट्टू राय( 50 ) वर्ष के रूप में हुई है।