बरेली: शीशगढ़ में गर्मी में आक्रामक हुए कुत्ते तीन साल की बच्ची पर किया हमला,कई जगह नोचा..शरीर पर गहरे घाव
बरेली के थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव बंजरिया में तीन साल की बच्ची जैनब पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। गंभीर घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके शरीर पर गहरे जख्म हुए हैं। बच्ची की मां अरसिया ने बताया कि उनकी बेटी जैनब को उसके चाचा ने टॉफी लेने के लिए रुपये दिए थे। शुक्रवार शाम जैनब टॉफी लेने के लिए परचून की दुकान पर जा रही थी।