बड़ौद: कृषि उपजमंडी बड़ोदमें मूलभूत सुविधाएं नहीं होनेसे किसानोंमें आक्रोश किसान पर्वत सिंह, धूलसिंह ने की सीएम सेल में शिकायत।
आगर जिले के बड़ोद कस्बे में डग रोड स्थित कृषि उपज मंडी में इन दिनों किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त, कृषि उपजमंडी में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से किसान आए दिन परेशान रहता है, कई बार किसानों ने संबंधित अधिकारियों को भी इस समस्या हेतु अवगत कराया मगर आज तक पानी, छाया व शौचालय की समस्या का समाधान नहीं हुआ, किसान पर्वत सिंह व धूल सिंह ने सीएम सेल में की शिकायत।