दरभंगा: मुरिया गांव में ज़िला प्रशासन की उपस्थिति में सुलझाया गया ज़मीनी विवाद
दरभंगा के मुरिया गांव में विक्की कुमार के ज़मीनी विवाद को आज ज़िला प्रशासन की उपस्थिति में सुलझा कर मूर्त रूप दे दिया गया। दरभंगा सदर के SDM विकास कुमार और सदर SDPO अमित कुमार भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज मुरिया गाँव पहुंचे और अंचल अधिकारी के सामने दोनो पक्षों की जमीन का सीमांकन कर दिया गया। सरकारी जमीन पर किये गए अतिक्रमण को भी हटाया गया।