जगदीशपुर: दुल्हीनगंज ओवर ब्रिज के समीप तीन भाइयों को मारपीट कर जख्मी करने के मामले में नौ लोगों पर जगदीशपुर थाने में मामला दर्ज
आरा मोहनिया फोरलेन स्थित जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज ओवर ब्रिज के समीप भाइयों के साथ मारपीट कर जख्मी करने व मोबाइल तथा नगदी लेने का मामला सामने आया है। इसको लेकर घाघा निवासी मनोज कुमार नट के पुत्र आर्यन कुमार ने नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। जगदीशपुर पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।