जगदीशपुर: नया टोला में अज्ञात चोरों ने घर में घूसकर जेवर व नगदी सहित लाखों रूपये का समान की चोरी जांच में जुटी जगदीशपुर पुलिस
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नं 14 में अज्ञात चोरों ने एक घर में घूसकर जेवर व नगदी सहित लाखों रूपये का समान चोरी कर लेने का एक मामला प्रकाश मे आया है। इसको लेकर पीड़ित ने जगदीशपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।बताया जा रहा है। घर के मालिक अपने मामा के घर उदवंतनगर में यज्ञ में शामिल होने परिवार के सदस्य के साथ गए थे।