गोड्डा जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र अंतर्गत राहा पंचायत के राहा गांव निवासी प्रवासी मजदूर मोहम्मद कलीम 50 वर्ष की गोवा में मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया वही गांव के लोग भी इस घटना से गमगीन नजर आए। मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद कलीम गोवा के एक होटल में डेकोरेशन का काम करते थे।