नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी अपने घर से गायब हुई किशोरी को नौतनवा पुलिस ने मंगलवार को 2 बजे बनैलिया चौराहा से बरामद कर लिया। संपतिहा चौकी इंचार्ज जय प्रताप सिंह के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 29 नवंबर को अपने घर से गायब हुई थी। उसकी मां की तहरीर पर पुंरदरपुर थाना क्षेत्र के अज्ञात युवक के खिलाफ 9 दिसंबर को केस दर्ज किया गया था।