इकौना: मनिकौरा में डीजे का स्टैण्ड गिरने से बालिका की हुई मौत
मनिकौरा में रविवार को तिलक समारोह था।रात करीब 10 बजे पंडाल में लगे डीजे के स्टेज पर बच्चे डांस कर रहे थे। बच्चों को डांस करता देख गौरवी भी डांस करने लगी। इस दौरान डीजे पर लगा स्टैंड जिसमें लाइट बंधी थी अचानक गौरवी के ऊपर गिर गया। जिससे गौरवी घायल हो गई। आसपास के लोगों ने सीएससी गिलौला में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।