पीलीबंगा: अहमदपुर गांव से भेड़ चोरी, पीलीबंगा पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
अहमदपुर गांव से भेड़ चोरी कर ले जाने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में मुकदमा हुआ है । पुलिस ने आज सोमवार को जानकारी देती है बताया कि बेअंत सिंह निवासी अहमदपुरा ने आरोप लगाया कि अज्ञात आरोपी अहमदपुरा से परिवादी की भेड़ चोरी कर ले गया ।पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।