औरैया: कोतवाली पुलिस ने साई मंदिर के समीप से शातिर मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, दो चोरी के मोबाइल बरामद
सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह मय हमराह पुलिस बल के साथ गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक साई मंदिर के पास नर्सरी के सामने बम्बा के पास खड़ा है और चोरी के मोबाइल उसके पास हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने