बहराइच: थाना दरगाह पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, भेजा न्यायालय
रविवार को थाना दरगाह पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ ने बताया कि अभियुक्त के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जिसके बाद उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के उपरांत उसका मेडिकल परीक्षण करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया है।