मिलक: चकिया हयात नगर गांव के पास बरसात के पानी के भरे गड्ढे में नहाने गए दो किशोर की पानी में डूबने से हुई दर्दनाक मौत
Milak, Rampur | Jul 9, 2025 चकिया हयात नगर गांव के पास बरसात के पानी के गड्ढे में नहाने गए दो किशोर की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना बुधवार की शाम 5:00 बजे की बताई जा रही है। थाना कैमरे पुलिस ने घटना की जानकारी पर घटनास्थल पहुंचकर दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा है जिला अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा