बेगूसराय: जिले में सरस्वती पूजा का उत्साह, छात्र-छात्राओं ने की पूजा-अर्चना
बेगूसराय जिले में हर्षोल्लास के साथ रविवार की दोपहर 3:00 बजे सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया. जहां छात्र-छात्राओं ने पूजा अर्चना किया. इसी कड़ी में लोहिया नगर आर्यभट्ट कोचिंग सेंटर के निदेशक अशोक कुमार सिंह अमर ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोचिंग संस्थान में सरस्वती पूजा का आयोजन किया जा रहा है. जहां छात्र-छात्राओं ने माता सरस्वती की पूजा अर्चना की.