पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई
पूर्णिया जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार के अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में मृत सरकारी सेवक के आश्रितों से अनुकम्पा पर नियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदनों तथा सभी कागजातों का उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा गहन जांच की गई। अनुकंपा समिति के द्वारा कुल आठ आश्रितों का चयन अनुपम के आधार पर नियुक्ति हेतु किया गया।