पूर्णिया पूर्व: आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने पूर्णिया में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन
आनंद मार्ग प्रचारक संघ की स्थापना के पावन अवसर पर पूर्णिया भुक्ति के तत्वाधान में अनेक जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन्हीं कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के बैनर तले एक कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन शिव शंकर रॉय एवं डॉ. सरिता के सौजन्य से किया गया।