शिकोहाबाद: प्रतापपुर चौराहे से शिकोहाबाद पुलिस ने 1 युवक को तमंचा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
एसएसपी के आदेश पर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र बरामद करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना शिकोहाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान प्रतापपुर चौराहे के पास से एक युवक अंकित पुत्र राकेश चौहान निवासी प्रतापपुर रोड को एक तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।