बारां: नृसिंह भगवान मंदिर पर आदिवासी मीणा समाज की बैठक आयोजित, कन्हैयालाल मीणा महुआ बने मीणा समाज के जिलाध्यक्ष
Baran, Baran | Mar 23, 2025 आदिवासी मीणा समाज जिला बारां की बैठक नृसिंह भगवान मंदिर डोल मेला तालाब बारां पर संपन्न हुई। जिसमें कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसहमति से कन्हैयालाल मीणा महुआ को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।