कांके: हेसाग स्थित पशुपालन विभाग में गो सेवा आयोग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन, कृषि मंत्री रहीं मौजूद
Kanke, Ranchi | Jul 24, 2024 हेसाग स्थित पशुपालन विभाग में गो सेवा आयोग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने गो सेवा आयोग के प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड में अभी जिले स्तर पर गोशालाओं का संचालन हो रहा है। अब विभाग का प्रयास होगा कि प्रखंडों में भी इसका संचालन हो ।