गिर्वा: खेरवाड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र से 33 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब की जब्त, तस्कर को गिरफ्तार किया, कम्पास जीप भी की गई जब्त
खेरवाड़ा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 33 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने तस्कर दीपक को गिरफ्तार कर सिल्वर कम्पास जीप भी सीज की है। सूचना पर की गई नाकाबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की, लेकिन टायर फटने के बाद उसे पकड़ लिया गया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।