कैसरगंज: मदन कोठी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, मृतका के पिता बोले- बेटी के शरीर पर कई जगह निशान बने हैं
मदन कोठी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में सबीना नामक विवाहिता की मौत हो गई है। इस पूरे मामले की स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है। आज यानी गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं, डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला इलाज के लिए अस्पताल आई थी, जहां उसकी मौत हो गई है।