ललितपुर: ललितपुर में नवीन गल्ला मंडी के पास ट्रक और टैक्सी के बीच हुई भीषण भिड़ंत, एक युवक गंभीर रूप से घायल
ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवीन गल्ला मंडी के पास ट्रक और टैक्सी के बीच भीषण भिड़ंत हो गई ।जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को तुरंत ही टैक्सी से ललितपुर के मेडिकल कॉलेज लाया गया । गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज ललितपुर में भर्ती किया गया जहां घायल युवक का इलाज जारी है।