अरवल: मिड-डे मील मेनू में बदलाव: अब सोमवार को मिलेगा मिश्रित दाल, चावल और हरी सब्जी
Arwal, Arwal | Feb 16, 2025 सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को बेहतर पोषण देने के लिए मेन्यू में बदलाव किया गया है। अब सोमवार को चावल, दाल और सामान्य सब्जी की जगह मिश्रित दाल, चावल और हरी सब्जी परोसी जाएगी। यह कदम छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि उन्हें अधिक पौष्टिक आहार मिल सके। रविवार दोपहर 1:00 बजे प्रेसविज्ञप्ति जारी दी गई