अरवल: भाकपा-माले ने अरवल में 'बदलो बिहार' महाजुटान रैली को सफल बनाने की अपील की
Arwal, Arwal | Feb 16, 2025 इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य उपाध्यक्ष सह सदस्य जिला परिषद अरवल शाह शाद के द्वारा रविवार शाम 4 बजे भाकपा-माले द्वारा आहूत बदलो बिहार महाजुटान रैली को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने की अपील की गई। सभा को सम्बोधित करते हुए आइसा जिला शाह फराज ने कहा कि माफिया तंत्र की संरक्षक निरंकुश नीतीश सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ 2 मार्च को रैली का आयोजन किया गया है।