चंदौली जनपद के चहनियां कस्बे में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मंगलवार दोपहर सब्जी मंडी के सामने “माँ की रोटी” नाम से भोजन स्टॉल शुरू किया। अमर ज्योति संस्था के सहयोग से शुरू इस स्टॉल पर 40 रुपये में शुद्ध भोजन मिलेगा। जिला दिव्यांग अधिकारी व प्रभारी बीडीओ राजेश नायक ने उद्घाटन किया। पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।