नसीराबाद: ग्राम भटियाणी निवासी युवक पर मारपीट और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप लगे
रविवार को करीब 10:00 बजे ग्राम भटियाणी के युवक पर मारपीट व जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है, पीड़ित पहलाद मेघवंशी ने आरोप लगाया कि वह अपने खेत पर काम कर रहा था उसकी वैन गाड़ी पेड़ के नीचे खड़ी थी तभी कालू गुर्जर आया और लोहे की रोड से वेन के गेट के कांच तोड़ दिए और उसे गाली गलौज कर जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया।