फिरोज़ाबाद: शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक युवती की ट्रेन से कटकर हुई मौत, युवती बाला जी मंदिर दर्शन के लिए आई थी
शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास रूचि नामक युवती की ट्रेन से कटकर मौत हुयी है। युवती मैनपुरी के बेबर की रहने वाली बताई जा रही है। बताया जाता है युवती शिकोहाबाद स्थित बाला जी मंदिर के दर्शन के लिए आयी थी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।