देवीपुर चौक पर आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सुबह-शाम बाज़ार आने-जाने वाले राहगीर इन कुत्तों के झुंड से डरकर रास्ता बदलने को मजबूर हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे और बुज़ुर्ग सबसे ज़्यादा परेशान हैं। कई बार कुत्तों ने राहगीरों का पीछा भी किया है, जिससे लोग सहमे रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया ह