नागौर: बैलों को मुक्त कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को नागौर के किसान नेताओं ने जिला कलेक्टर से की वार्ता
Nagaur, Nagaur | Apr 18, 2025 नागौर के मेड़ता मेले से खरीदे गए बैलों को बांसवाड़ा में जप्त करने के मामले में शुक्रवार दोपहर को नागौर के किसान नेताओं ने जिला कलेक्टर से वार्ता की। किसान नेताओं ने जिला कलेक्टर से यह मांग रखी कि दस्तावेज होने के बावजूद बैलों को जप्त किया गया और गाड़ियों को भी जप्त किया। ऐसे में उन बैलों को मुक्त कराया जाए।