नागौर: नागौर के बीजेपी ऑफिस में शुक्रवार दोपहर को बैठक आयोजित, विचार गोष्ठी व कार्यशाला पर हुई चर्चा
Nagaur, Nagaur | Apr 18, 2025 नागौर के BJP ऑफिस में शुक्रवार दोपहर में जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 20 अप्रैल को होने वाली सर्व समाज प्रबुद्धजन कार्यशाला एवं विचार गोष्ठी को लेकर चर्चा की गई। 20 अप्रैल को वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर कार्यशाला रखी गई है, उसी की तैयारी की चर्चा बैठक में हुई। शुक्रवार शाम 4:00 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।