वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में 12 दिसंबर 2025 की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रात करीब 1:30 बजे विश्वविद्यालय के होलकर भवन के पास हुआ, जिससे पूरे परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।