गाजीपुर में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान की जनसुनवाई में कुल 12 शिकायतें सामने आईं। इनमें ज्यादातर मामले महिलाओं के साथ घरेलू उत्पीड़न और पारिवारिक विवाद से जुड़े रहे।सुनवाई के दौरान एक महिला ने अपने साथ लव जिहाद और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए आयोग अध्यक्ष से शिकायत की।