गुना नगर: जिला आपदा प्रबंधन की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई, कलेक्ट्रेट कार्यालय में फायरवॉल का प्रदर्शन किया गया
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में 16 अप्रैल को जिला आपदा प्रबंधन की बैठक हुई। बैठक में फायर बॉल की विस्तार से जानकारी दी गई एवं डेमो दिखाया गया। फायरवॉल की विशेषता, बाजार में उपलब्धता एवं DWRS एप, NDMA की वेबसाइट के बारे में जानकारी दी। एवं आपदा के समय बचाव, उपाय, सावधानियां के शॉर्ट वीडियो और लेखन सामग्री आदि जानकारी दी गई।