घोसी: घोसी थाना परिसर में दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ थाना अध्यक्ष ने की अहम बैठक
घोसी थाना परिसर में रविवार की शाम थाना अध्यक्ष की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से कैसे मनाया जाए इसको लेकर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को डीजे का उपयोग नहीं करने की भी थाना अध्यक्ष ने सलाह दी।