गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में नए कानून में बदलाव को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने की अध्यक्षता
शुक्रवार को कोर्ट परिसर में नए कानून में बदलाव को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायिक मजिस्ट्रेट नीतू गुप्ता के द्वारा की गई। कानून में बदलाव को लेकर अभियोजन अधिकारी के द्वारा जानकरी देते बताया कि अब पीड़ित को एफआईआर दर्ज करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वह अपनी एफआईआर कहीं भी दर्ज कर सकता है।