सोहागपुर: अमिलिया टोला हरदी में तालाब में डूबने से बालक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
जिला मुख्यालय में स्थित सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमिलिया टोला हरदी में तालाब में डूबने से बालक की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे लगभग बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि बालक खेलते खेलते अपने दोस्तों के साथ नहाने तालाब में गया था, तभी अचानक वह तालाब में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई है।