भभुआ: अहिनौरा शादी समारोह में साउंड बजाने के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलसा इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 26, 2024 मोहनिया थाना क्षेत्र के अहिनौरा गांव में शनिवार की रात एक शादी समारोह में साउंड बजाने के दौरान बिजली के नंगे तार पे एक युवक का पैर चले जाने से युवक विद्युत करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रेफरल अस्पताल में परिजनों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां रविवार की सुबह घायल युवक का डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा। घायल अहिनौरा गांव का रहने वाला बिपतु कुमार बताया जाता है।