सुवासरा: सुवासरा धानमंडी में बिजली के खंभे की डीपी में सुबह आग लग गई, आसपास के लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी
सुवासरा के धान मंडी में सुबह के 8:00 बजे के करीब बिजली के खंबे में लगी डीपी में अचानक से आग लग गई ।इस आग को देखकर आसपास रहवासियों द्वारा बिजली विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। सूचना देने पर बिजली विभाग ने बिजली सप्लाई बंद और मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा मरम्मत करने का कार्य किया गया ।हालांकि इससे किसी भी प्रकार की कोई क्षति नहीं पहुंची।