फुल्लीडूमर: विश्वकर्मा टोला भूतनाथ में रामलीला-रासलीला को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
प्रखंड के खेसर विश्वकर्मा टोला के भूतनाथ मंदिर प्रांगण में रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। विश्वकर्मा समाज द्वारा आयोजित अखंड रामधुन तेरात्र सह रामलीला एवं रासलीला कार्यक्रम को लेकर निकाली गई शोभायात्रा में 211 महिलाओं, युवतियों ने सिर पर कलश लेकर भूतनाथ दुर्गा मंदिर से खेसर बाजार होते हुए ठाकुरबाड़ी स्थित कूप में