छोटी सरवन: छोटी सरवन कस्बे में मोबाइल की दुकान में हुई बड़ी चोरी, लाखों का माल पार, दानपुर थाना पुलिस ने शुरू की जांच
दानपुर थाना क्षेत्र के छोटी सरवन कस्बे में बीती रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।घटना का विवरण पीड़ित दुकानदार जितेन्द्र मेघवाल ने बताया कि वह मंगलवार रात को अपनी दुकान सामान्य रूप से बंद कर घर गए थे।