झांसी: भाईदोज के दिन 11वीं की छात्रा ने खाया सल्फास, घर से 500 मी दूर मिली, झांसी मेडिकल में उपचार के दौरान हुई मौत
11 वीं कक्षा की छात्रा ज्योति ने भाईदोज के दिन सुसाइड कर लिया। माता-पिता फसल काटने खेत पर गए थे। जबकि छात्रा ज्योति घर पर अकेली थी। पिता बोले कि जब शाम को घर लौटे तो बेटी घर पर नहीं थी। तभी अज्ञात नंबर से एक युवक का फोन आया। उसने बोला-आपकी बेटी ने सल्फास की गोली खा ली। वह घर से लगभग 500 मीटर दूर सड़क किनारे बेहोश पड़ी थी। मेडिकल में उपचार के दौरान हुई मौत।