फरसगांव: मोहलई गांव के 28 वर्षिय युवक ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने फरसगांव थाने में लिखाई रिपोर्ट
फरसगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मोहलई निवासी 28 वर्षीय युवक अर्जुन चक्रधारी पिता जोहन लाल चक्रधारी ने गांव में ही आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह 11 बजे परिजनों के द्वारा फरसगांव थाने पहुँचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदि था,और उसे दोनो आंखों से दिखाई भी कम देता था जिससे वह परेसान रहता था।