देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की, विकास कार्यों की हुई समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जलनिगम और जलसंस्थान द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी भी ली।