गोड्डा: प.बंगाल: कांग्रेस थी शून्य, इस चुनाव में बदलेगा आंकड़ा - पूर्व सांसद फुरकान अंसारी
Godda, Godda | Mar 24, 2026 गोड्डा के पूर्व सांसद और एकीकृत बिहार में रहे मंत्री फुरकान अंसारी निजी कार्यक्रम में शरीक होने के लिए बुधवार दोपहर नहर चौक पहुँचे। उन्हें बंगाल चुनाव के कुछ विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस बंगाल में जीरो है लेकिन इस बार आंकड़ा बदलेगा। बंगाल में भाजपा सिर्फ मीडिया में है धरातल में नहीं।