लूनकरनसर: कालवास सड़क पर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
लूणकरणसर कस्बे में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ नगरपालिका द्वारा सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सोमवार को नगरपालिका प्रशासन ने पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में अभियान चलाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया। कार्रवाई के दौरान अस्थायी रूप से किए गए कब्जों को हटाते हुए तार पट्टियां तोड़ी गई।