मंझनपुर: शमसाबाद में आवारा कुत्ते को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक को गंभीर चोटें आई, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के रघवापुर निवासी मोनू (25) पुत्र राज भवन किसी आवश्यक कार्य से शमसाबाद चौराहा गए थे। वापस लौटते समय शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे शमशाबाद चौकी के समीप अचानक सड़क पर आए आवारा कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में मोनू के चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं है।