मोतिहारी: पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले में बुधवार को 19 केंद्रों पर होगी सिपाही भर्ती परीक्षा, शामिल होंगे 12045 अभ्यर्थी
सिपाही के पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा आज बुधवार को पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिला में 19 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में 12 से 2 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा में कुल 12150 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटे पहले अर्थात 11:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।