मोतिहारी: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरकैना सुरहां गांव में हुई मारपीट में मां-पुत्र जख्मी हो गए। प्राथमिकी दर्ज
मोतिहारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरकैना सुरहां गांव में हुई मारपीट में मां-पुत्र जख्मी हो गए। मामले में कुंती देवी के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। प्रशिक्षु डीएसपी सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष शिप्रा राजपूत ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।