नामकुम: अमरावती कॉलोनी और रेलवे कॉलोनी के पास थार जीप ने कई लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, कई घायल
Namkum, Ranchi | Feb 12, 2026 अमरावती कॉलोनी और रेलवे कॉलोनी के पास थार जीप ने बुधवार की रात करीब नौ बजे कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि कई घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार थार जीप डोरंडा की ओर जा रही थी, उसी वक्त चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन अनियंत्रित होकर लोगों से टकराता चला गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।