हरियाणा के छह जिले ऐसे हैं, जो बिना अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) के चल रहे हैं। जबकि प्रदेश में आईएएस अधिकारियों की पर्याप्त संख्या है, इसके बाद भी सरकार ने इन छह जिलों में एडीसी पद पर अफसरों की नियुक्ति नहीं की है। इन जिलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज का अंबाला जिला भी शामिल है। यहां पिछले 3 महीने से ADC की कुर्सी खाली पड़ी है।